Health Insurance Life Insurance Accident Plan Term Plan Motor Insurance
Posts
बीमा क्या है और यह कितने प्रकार के होते हैं - What is insurance and what are its types
- Get link
- X
- Other Apps
बीमा क्या है इंश्योरेंस का मतलब जोखिम से सुरक्षा है. अगर कोई बीमा कंपनी किसी व्यक्ति का बीमा करती है तो उस व्यक्ति को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेगी. बीमा भविष्य में किसी नुकसान की आशंका से निपटने का प्रभावी हथियार है. हमें नहीं पता कि कल क्या होगा, इसलिए हम बीमा पॉलिसी के जरिये भविष्य में संभावित नुकसान की भरपाई की कोशिश करते हैं. बीमा वास्तव में बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच एक अनुबंध है. इस कॉन्ट्रेक्ट के तहत बीमा कंपनी बीमित व्यक्ति से एक निश्चित धनराशि (प्रीमियम) लेती है और बीमित व्यक्ति या कंपनी को पॉलिसी की शर्त के हिसाब से किसी नुकसान की स्थिति में हर्जाना देती है. बीमा कितने तरह का होता है? आम तौर पर बीमा दो तरह का होता है: जीवन बीमा (Life Insurance) साधारण बीमा (General Insurance) जीवन बीमा में किसी इनसान की जिंदगी का बीमा किया जाता है. जीवन बीमा ( Life Insurance): जीवन बीमा ( Life Insurance) का मतलब यह है कि बीमा पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को बीमा कंपनी की तरफ से मुआवजा मिलता है. अगर परिवार के मुखिया की असमय म...